हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा नगर कौन-सा था – मोहनजोदडो या राखीगढ़ी

Published by PKS on

yellow messag box with text rakhigadhi map and text in hindi

हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा नगर कौनसा था

हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा नगर कौन सा है(harappa sabhyata ka sabse bada nagar kaun tha). लगभग 8000 साल पुरानी इस सभ्यता का सबसे बड़ा नगर है – राखीगढ़ी। हालांकि कुछ स्रोतों में मोहनजोदड़ो को सबसे बड़ा दिखाया गया है। राखीगढ़ी की खोज 1969 में हो चुकी थी. लेकिन व्यापक खुदाई 2000 के आसपास हुई.


राखीगढ़ी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और तथ्य

सिन्धु घाटी सभ्यता के राखीगढ़ी का एक बहुत बड़ा हिस्सा विलुप्त की कगार पर पहुंच गया। ऐसा क्यों हुआ? – ऐसा इसलिए कि राखीगढ़ी का आर्थिक विकास अत्यंत उफान के साथ हुआ। इसके कारण इस शहर का एक बहुत बड़ा हिस्सा खत्म होने की कगार पर पहुंच गया। राखीगढ़ी हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है। यह सरस्वती और घग्घर के किनारे पर स्थित हैं।
राखीगढ़ी की खुदाई 1997 से 1999 के बीच में हुई थी, और इसकी खुदाई का श्रेय अमरेंद्र नाथ को जाता है।

यहाँ राखीगढ़ी से एक मातृदेवी चिन्हित मूर्ति मिली। इससे क्या साबित होता है – इससे यह साबित होता हो सकता है कि हड़प्पा वासी मातृदेवी या उपासना में विश्वास करते थे। दूसरा तत्काल समाज पुरुष प्रधान नहीं था। महिलाओं को भी समाज में स्थान प्राप्त था।


राखीगढ़ी की खुदाई के दौरान अन्न रखने के अन्नागार, स्तंभ युक्त वीथिका यानी मंडप मिले है.
यहां पर एक कतार में कोठारिया बनी हुई मिली है।
नगर राखीगढ़ी को “एशिया के विरासत स्थल” की खतरे की श्रेणी में रखा गया है।
हड़प्पा सभ्यता के सबसे बड़े नगर के लोग बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित नालियों की व्यवस्था करते थे।
बरसात के पानी को एकत्रित करने के लिए विशाल टैंकर बनाते थे। पानी के लिए विशाल टैंकर बनाना इस बात का प्रमाण है कि राखीगढ़ी नगर घग्गर के शुष्क इलाके में स्थित था।
2020 के बजट में घोषणा की गई कि राखीगढ़ी में राष्ट्रीय संग्रहालय भी स्थापित किया जाएगा।

harappa sabhyata-ka-sabse-bad--nagar

जानिए भारत का सबसे बड़ा बांध कोनसा हैं

इस पोस्ट में हमने बात की – हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा नगर कौन सा है (harappa sabhyata ka sabse bada nagar kaun tha)। इसके साथ ही हमने राखीगढ़ी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी को जाना। अगर आपको हमारा कंटेनर अच्छा लगा तो आप हमारे दूसरे पोस्ट को भी पढ़ सकते हैं।

राखीगढ़ी का इतिहास और महत्वपूर्ण प्रश्न

नीचे हड़प्पा सभ्यता (Harappan Civilisation) के सबसे बड़े नगर अर्थात राखीगढ़ी के इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न का उल्लेख किया गया हैं.

राखीगढ़ी की खोज कब हुई थी?

सर्वप्रथम राखीगढ़ी की खोज 1969 में हुई थी. इसकी व्यापक खुदाई की शुरुआत 2000 के आस पास की गयी. राखीगढ़ी को खोजने का श्रेय सूरजभान को जाता हैं.

राखीगढ़ी कहाँ हैं?

500 हेक्टेयर के विशाल भूभाग में फैला हुआ रखीगढ़ी हरियाणा के हिसार जिले में स्थित हैं. हड़प्पा सभ्यता (Harappan Civilisation) का सबसे बड़ा नगर सरस्वती और दृषद्वती नदियों के सूखे इलाके का प्रमुख एतिहासिक स्थल हैं. इसकी प्रमुख नदी घग्घर हैं.

राखीगढ़ी किस नदी के किनारे हैं?

राखीगढ़ी हरियाणा में घग्घर नदी के किनारे स्थित है.

राखीगढ़ी की खोज किसने की थी?

राखीगढ़ी की खोज सर्वप्रथम सूरजभान ने की थी, सूरजभान ने लगभग 1969 में इस सभ्यता का पता लगाया था. लेकिन इसके उत्खनन का काम अमरेन्द्र नाथ द्वारा किया गया. राखीगढ़ी का व्यापक पैमाने पर उत्खनन 1997-1999 ई. के दौरान किया गया था.

राखीगढ़ी लेटेस्ट न्यूज़ -चर्चा में क्यों हैं?

हरियाणा के हिसार जिले के आर्थिक तरक्की के दौरान राखीगढ़ी की सभ्यता को काफ़ी नुकसान हुआ. यहाँ तक की इसका एक बड़ा हिस्सा लुप्त की कगार पर पहुँच गया था. इतिहास को महता देते हुए, केंद्रीय बजट 2020 में हरियाणा राखीगढ़ी के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. राखीगढ़ी नामक इस हड़प्पा स्थल को प्रतिष्ठित बनाने के लिए घोषणा की गई और इसके साथ यहाँ पर राष्ट्रीय संग्रहालय भी स्थापित किया जायेगा.

राखीगढ़ी से क्या क्या मिले ?

भारतीय पुरातत्व विभाग ने उत्खनन करके रखीगढ़ी का पता लगाया था. उत्खनन के दौरान राखीगढ़ी के लोगो के लिए आने जाने के लिए बने हुए मार्ग मिले थे. इसके अलावा जल निकास के लिए सुव्यवस्थित नालिया बनी हुई मिली. रखीगढ़ी के लोग बरसात के पानी को एकत्रित करते थे इसका प्रमाण यह हैं कि – वहां पर विशाल स्थान मिले जहाँ पर बारिश का पानी एकत्रित किया जाता था. इसके अतिरिक्त यहाँ पर कांसा धातु से बनी हुई वस्तुए मिली. यही से मातृदेवी अंकित एक मुद्रा प्राप्त हुई.
हड़प्पा सभ्यता (Harappan Civilisation) इस शहर राखीगढ़ी से प्राक-हड़प्पा और परिपक्व हड़प्पा दोनों के साक्ष्य मिले हैं. जैसे कि दुर्ग, अन्नागार, मंडप(विशिका) कोठरिया मिली हैं. इनके अलावा ऊँचे चबूतरे पर बनाई गयी अग्नि हवन कुण्ड(जिसको वेदिकाए भी कहा जाता हैं) के प्रमाण मिले हैं.

इस पोस्ट हड़प्पा सभ्यता(Harappan Civilisation) का सबसे बड़ा नगर कौन सा है, में आपने जाना की राखीगढ़ी का इतिहास क्या हैं, इसकी खुदाई किसने की, वहां पर खुदाई के दौरान क्या क्या मिले, ये चर्चा में क्यों हैं? इन सबके ऊपर चर्चा हमने की. सिन्धु घाटी सभ्यता के बारे में और अधिक जानकारी के लिए हमारी दूसरी पोस्ट भी पढ़ सकते हैं.

इसको भी पढ़े -: हद्दपा सभ्यता की कुछ महत्वपूर्ण बातें

Q&A

Sindhu ghati sabhyata ka sabse bada nagar kaun sa tha?

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *