हरियाणा जनरल नॉलेज प्रश्न – प्रश्नों का संक्षिप्त विवरण

Published by Dinesh Choudhary on

some statue in garden

हरियाणा जनरल नॉलेज प्रश्न की इस श्रंखला में हरियाणा राज्य से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जनरल नॉलेज प्रश्नों को जानेंगे. 1966 में पंजाब से अलग हुए हरियाणा का कुल क्षेत्रफल 44212 वर्ग किलोमीटर हैं. चलिए जानते हैं हरियाणा से संबंधित महत्वपूर्ण जनरल नॉलेज प्रश्न –

हरियाणा जनरल नॉलेज प्रश्न

हरियाणा राज्य कब बना – वैसे हरियाणा को राज्य बनाने की मांग 1925 से ही थी. 1925 में एक ऐसा विचार भी बना की हरियाणा को पंजाब से अलग कर DELHI में मिला दिया जाए. लेकिन भारत की आजादी और अंग्रेजो से संघर्ष के दौरान यह मामला छोटा था. इसलिए जब 1947 में जब भारत आजाद हुआ तब से ही हरियाणा को अलग राज्य बनाने की मांग रही. आख़िरकार 1 नवम्बर 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा एक नया राज्य बना.

हरियाणा राज्य कैसे बना – हरियाणा के राज्य बनने के पीछे एक संघर्ष रहा है. हरियाणा को राज्य बनाने के लिए सबसे पहले एक समिति बनायीं गयी थी. उस समिति का नाम था – हुकुम सिंह समिति. समिति की सिफारिश पर एक तीनसदसीय आयोग बनाया गया. आयोग का नाम हैं – JC शाह आयोग. इस आयोग ने दो महीनो में पूरे पंजाब का भ्रमण कर रिपोर्ट संसद को सौप दी. तत्पश्चात पंजाब के 35 प्रतिशत भाग को अलग कर एक नया राज्य “हरियाणा” बनाया गया. हरियाणा को पंजाब से अलग करने की दिनांक 1 नोवेंम्बेर 1966 हैं.

हरियाणा में कितने जिले हैं – 1966 में जब हरियाणा पंजाब से अलग हुआ तब केवल 7 जिले थे. इन जिलो के नाम – रोहतक, जींद, हिसार, मेहन्द्रगढ़, गुरग्राम, करनाल, अम्बाला. फिर प्रसाशन ली सुगमता की द्रष्टि से इन जिलो का बटवारा होता गया. सबसे नया जिला चरकीदादरी, 16 नवम्बर 2016 को बना. चरकीदादरी को भिवानी से अलग करके बनाया गया.

हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है?- हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा जिला – सिरसा हैं. सिरसा 1975 में बना था.

हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौन सा है – फरीदाबाद हरियाणा का सबसे छोटा जिला है.

हरियाणा में कितने मंडल हैं – हरियाणा में 6 मंडल या प्रशासनिक प्रभाग, 22 जिले, 73 उप-मंडल, 93 राजस्व तहसील, 50 उप-तहसील, 140 सामुदायिक विकास खंड, 154 शहर और कस्बे, 6,841 गांव और 6212 ग्राम पंचायत हैं।

हरियाणा में कितने मंडल हैं – हरियाणा में 6 मंडल या प्रशासनिक प्रभाग, 22 जिले, 73 उप-मंडल, 93 राजस्व तहसील, 50 उप-तहसील, 140 सामुदायिक विकास खंड, 154 शहर और कस्बे, 6,841 गांव और 6212 ग्राम पंचायत हैं।

हरियाणा के मंडल

अम्बाला मंडल के जिले – अम्बाला, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, यमुनानगर

फरीदाबाद मंडल के जिले – फरीदाबाद, पलवल, मेवात.

गुरुग्राम मंडल के जिले – गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी.

हिसार मंडल के जिले – फतेहाबाद, जींद, हिसार, सिरसा.

रोहतक मंडल के जिले – झज्जर, दादरी, रोहतक, सोनीपत, भिवानी (सबसे ज्यादा जिलो वाला मंडल).

करनाल मंडल के जिले – करनाल, पानीपत, कैथल.

हरियाणा की प्रशासनिक व्यवस्था – हरियाणा के जनसामान्य को बेहतर सुविधा देने के लिए राज्य को २२ जिलो और 6 मंडल में बाटा गया हैं. हरियाणा की प्रशासनिक व्यवस्था में 22 जिलो में 22 जिला अधिकारी कार्य सँभालते हैं. मंडलों के मुख्य आयुक्त होते है. जो सीनियर जिला अधिकारी होते हैं. जिला अधिकारी की असमंजश की स्थिति में आयुक्त प्रसाशन का कार्यभार सँभालते हैं या दोनों मिलकर सहमति बनाते है.

महत्वपूर्ण हरियाणा जनरल नॉलेज प्रश्न

हरियाणा के सामान्य ज्ञान से सम्बंधित कुछ अति मत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उतर.

हरियाणा का पहला मोबाइल कोर्ट कहाँ खोला गया ?

हरियाणा राज्य का पहला मोबाइल कोर्ट सन 2007 को मेवात / नूंह में खोला गया..

भारत की पहली उच्च तकनीक आंगनवाड़ी कहाँ स्थित है?

भारत की पहली उच्च तकनीक आंगनवाड़ी हसनपुर (सोनीपत) में स्थित है

हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग कब स्थापित किया गया ?

हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग 7 सितंबर 1990 को स्थापित किया गया.

हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पहले अध्यक्ष कोन थे ?

हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पहले अध्यक्ष जस्टिस गुरनाम सिंह थे.

हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान कहाँ स्थित हैं ?

हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी (करनाल) में स्थित हैं.

आलू प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण केंद्र कहाँ स्थित हैं ?

आलू प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण केंद्र नीलोखेड़ी (करनाल) मे स्थित हैं.

हरियाणा के गांधी कौन है ?

मूलचंद जैन (गोहाना, सोनीपत)

हरियाणा का पहला ग्राम सचिवालय कहाँ स्थित हैं ?

हैबतपुर (जींद)

हरियाणा का चंदन किसे जाना जाता हैं?

खेड़ी (जाति)

हरियाणा का गया शहर किसे जाना जाता हैं ?

पिहोवा (कुरुक्षेत्र)

हर्ष की टीला कहाँ स्थित हैं ?

थानेसर (कुरुक्षेत्र)

अंजना माता की टीला कहाँ स्थित हैं ?

कैथल

हरियाणा का पहला एग्रो मॉल कहाँ बना ?

रोहतक

श्री बाबा तारा जी का धाम कहाँ स्थित हैं?

सिरसा

दादी सती मंदिर कहाँ स्थित हैं ?

कुम्हारिया (सिरसा)

नामधारी डेरा कहाँ हैं ?

जीवन नगर, सिरसा

सरदार सिंह किससे संबंधित हैं ?

हॉकी खिलाड़ी (रनिया, सिरसा)

रानिया का किला किसने बनाया ?

भैरों सिंह

हरियाणा जनरल नॉलेज प्रश्न

haryana general knowledge parshan

वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम कहाँ हैं ?

अंबाला

अबू अली क़लंदर मकबरा कहाँ स्थित हैं ?

पानीपत

हरियाणा का सबसे लंबा फ्लाईओवर कहाँ स्थित हैं ?

पानीपत

‘सेल्फी विद बेटी’ का आइडिया किसने दिया ?

सुनील जांगल (बीबीपुर, जींद)

“बाबरनामा” में वर्णित झील कोनसी हैं ?

कोटला झील (नूंह)

चित्त मंदिर कहाँ स्थित हैं ?

यमुनानगर

हिरवाल का लंदन किसको जाना जाता हैं ?

रेवाड़ी

कार्नर दरवाजा कहाँ स्थित हैं ?

रेवाड़ी

रामपुरा महल कहाँ स्थित हैं ?

रेवाड़ी

प्राणपीर बादशाह की समाधि कहाँ स्थित हैं ?

हिसार

सेंट थॉमस चर्च कहाँ स्थित हैं ?

हिसार

सेंट जेम्स चर्च कहाँ स्थित हैं ?

करनाल

हरियाणा की पहली कपास मिलकहाँ स्थित हैं ?

फतेहाबाद (1963)

इब्राहिम अली खान का महल किसके द्वारा डिजाईन किया गया ?

हेनज़ द्वारा डिज़ाइन किया गया

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत चयनित गाँव कोनसा हैं?

बाबतपुर गाँव (गुरुग्राम)

बाबा ग़ैबी साहिब मंदिर कहाँ स्थित हैं ?

नरवाना (जींद)

हरियाणा का मिनी हरिद्वार कोनसा हैं ?

पांडु-पिंडारा (जींद)

बाबा जीत गिरि मंदिर कहाँ स्थित हैं ?

ककरोड़ (जींद)

निरचा धाम कहाँ स्थित हैं ?

बेरी (झज्जर)

हरियाणा का पुरातत्व संग्रहालय कहाँ स्थित हैं ?

झज्जर

अम्बाला में डाक सेवा कब शुरू की गयी ?

लॉर्ड कैनिंग द्वारा 1860 में शुरू की गई

निर्मल कुटिया कहाँ स्थित हैं ?

करनाल

गांधी मेमोरियल हॉल कहाँ स्थित हैं ?

करनाल

संकटग्रस्त महिलाओं के लिए पहला वन स्टॉप सेंटर कहाँ स्थित हैं ?

करनाल

हरियाणा का पहला डाकघर पासपोर्ट केंद्र कहाँ स्थित हैं ?

करनाल

महर्षि बाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कहाँ स्थित हैं ?

मुंदरी (कैथल)

कैथल के अंतिम सम्राट कोण थे?

भाई उदय सिंह

कोस मीनार किसने बनवाई?

शेरशाह सूरी

पानीपत का देवी मंदिर किसने बनवाया ?

मराठों द्वारा निर्मित

गांधी संग्रहालय कहाँ स्थित हैं ?

पलवल

रोशन चिराग का मकबरा कहाँ स्थित हैं ?

पलवल

शहीद मीनार कहाँ स्थित हैं ?

हथीन (पलवल)

सभ्यताए का अर्थ और सभ्यता के प्र्कार

हरियाणा जनरल नॉलेज प्रश्न (haryana general knowledge parshan) की इस पोस्ट में आपको बहुत सारे प्रश्न और उनके उतर जानने को मिले होंगे.
आप हमारी दूसरी पोस्ट को भी पढ़ सकते हैं.

जानिए केसर की खेती कैसे की जाती हैं


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *