43 और 53 ग्रेड सीमेंट के बीच का अंतर – difference between 34 and 53 grade

43 और 53 ग्रेड सीमेंट के बीच का अंतर, difference between 34 and 53 grade in hindi, 43 aur 53 grade cement me antar, 43 or 53 grade cement me antar

सामान्यत: कंस्ट्रक्शन और घर बनाने के लिए दो तरह की सीमेंट काम में ली जाती हैं, पहली OPC सीमेंट और दूसरी PPC सीमेंट.

OPC सीमेंट तीन ग्रेड में आती हैं, PPC का कोई ग्रेड नहीं होता हैं.

हम यहाँ OPC सीमेंट के ग्रेड 43 और 53 ग्रेड में अंतर जानेंगे.

43 और 53 ग्रेड सीमेंट के बीच का अंतर

हमारे देश में सीमेंट की लगभग 200 कंपनियां हैं. उनमे से अधिकतर तीन ग्रेड 33, 43, 53 की सीमेंट बनाती हैं. इन तीनों ग्रेड के अलग अलग उपयोग हैं.

33 ग्रेड के सीमेंट सबसे हलकी सीमेंट होती हैं. इसका उपयोंग हल्के कंस्ट्रक्शन के लिए किया जाता हैं.

43 और 53 ग्रेड सीमेंट के बीच का अंतर जानने के लिए पहले ग्रेड को समझना चाहिए कि सीमेंट में ग्रेड क्या होता हैं.

सीमेंट में ग्रेड का महत्त्व – सीमेंट में ग्रेड सीमेंट की मजबूती को दर्शाता हैं. कम ग्रेड की सीमेंट कम मजबूत होती हैं.

एक बार सीमेंट में पानी मिक्स करने पर सीमेंट  मजबूती पकड़ने लगती हैं. ज्यादा ग्रेड की सीमेंट ज्यादा मजबूती पकड़ेगी और कम ग्रेड के सीमेंट कम मजबूती पकड़ेगी.

सीमेंट पर तराई करने से सीमेंट लगभग 28 बाद पूर्ण रूप से मजबूती पकड़ती हैं.

मजबूती का मतलब होता हैं – सीमेंट में भार सहन करने की शक्ति. सीमेंट में भार सहन करने की शक्ति को N/mm squre में आँका जाता हैं.

अब आप ग्रेड का मतलब समझ गए होगे, चलिए अब जानते हैं कि 43 ग्रेड की सीमेंट क्या होती हैं? उसके बाद जानते हैं 53 ग्रेड की सीमेंट क्या होती हैं?

1 सबसे अच्छा सीमेंट कौन सा होता है – सेलेक्ट बेस्ट सीमेंट

43 ग्रेड की सीमेंट

43 ग्रेड एक OPC(साधारण पोर्टलैंड सीमेंट) सीमेंट का प्रकार होता हैं. जो लगभग हर सीमेंट कंपनी बनाती हैं. OPC Cement 43 grade के लिए IS Code 8112-1989 होता हैं. IS कोड का उपयोग इंजिनियर करते हैं. IS कोड से कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी तय की जाती हैं, एक आम नागरिक एक IS कोड जयादा मायने नहीं रखता हैं.

43 ग्रेड की सीमेंट 28 दिनों के बाद 43 N/mm-squre(एमपीए) भार सहने की मजबूती पकड़ता हैं.

43 ग्रेड के सीमेंट प्रारम्भिक पकड़ 53 ग्रेड की तुलना में कम होती हैं. दुसरे शब्दों में कहे तो जब 43 ग्रेड के सीमेंट को कही काम में लिया जाता हैं तो यह शुरूआती में कमजोर होती हैं.

43 ग्रेड की सीमेंट 3 दिन बाद 22 N/mm-squre(एमपीए), 7 दिन बाद 33 N/mm-squre(एमपीए) और 28 दिन बाद 43 N/mm-squre(एमपीए) भार सहने की मजबूती पकड़ता हैं.

43 ग्रेड सीमेंट के उपयोग – 43 ग्रेड की सीमेंट की प्रारम्भिक पकड़ कम होती हैं, लेकिन समय के साथ अंतिम पकड़ 53 ग्रेड के बराबर हो जाती हैं.

43 ग्रेड सीमेंट का उपयोग घर निर्माण के लिए, कमर्शियल उद्देश्य के लिए, आरसीसी कार्यों में, प्लास्टर, फर्श के निर्माण के लिए किया जाता हैं.

इनके अलावा 43 ग्रेड की सीमेंट का उपयोग प्री-कास्ट आइटम जैसे ब्लॉक, पाइप, टाइल आदि के निर्माण में किया जाता हैं.

जहाँ मजबूती स्ट्रक्चर की जरुरत नहीं हो वहां 43 ग्रेड की सीमेंट का इस्तेमाल किया जाता हैं.

घर निर्माण के लिए 43 ग्रेड के सीमेंट का इस्तेमाल किया जा सकता हैं.

53 ग्रेड की सीमेंट

53 ग्रेड एक OPC(साधारण पोर्टलैंड सीमेंट) सीमेंट का प्रकार होता हैं. जो लगभग हर सीमेंट कंपनी बनाती हैं. OPC Cement 53 grade के लिए IS Code 12269-1987 होता हैं.

53 ग्रेड की सीमेंट 28 दिनों के बाद 53 N/mm-squre(एमपीए) भार सहने की मजबूती पकड़ता हैं.

53 ग्रेड की सीमेंट OPC सीमेंट का सबसे बेस्ट प्रकार हैं. 53 ग्रेड सीमेंट अपनी क्रिस्टलीकृत संरचना के कारण संरचनाओं को उच्च शक्ति और स्थायित्व प्रदान करता है.

43 ग्रेड की तुलना में 53 ग्रेड सीमेंट की प्रारम्भिक मजबूती अधिक होती हैं.

53 ग्रेड की सीमेंट 3 दिन बाद 33 N/mm-squre(एमपीए), 7 दिन बाद 43 N/mm-squre(एमपीए) और 28 दिन बाद 53 N/mm-squre(एमपीए) भार सहने की मजबूती पकड़ता हैं.

53 ग्रेड सीमेंट के उपयोंग – 53 ग्रेड की उच्च शक्ति की सीमेंट होने के कारण इसका उपयोग जटिल और भारी कंस्ट्रक्शन कामों के लिए किया जाता हैं.

53 सीमेंट का उपयोग बड़ी इमारतें या बहुमंजिला इमारतें, पुल(ब्रिज), चिमनी, रनवे, फ्लाईओवर, भारी वहन करने वाली स्ट्रक्चर में 53 ग्रेड की सीमेंट का इस्तेमाल किया जाता हैं.

दुसरे ग्रेड की तुलना में 53 ग्रेड की सीमेंट की प्रारम्भिक पकड़ ज्यादा होती हैं, इसलिए अगर कही पानी में कोई कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा हैं, तो 53 ग्रेड का इस्तेमाल करना एक बढ़िया सलूशन हैं.

43 या 33 ग्रेड की तुलना में सीमेंट कम मात्रा में लगती हैं, इसलिए 53 ग्रेड सीमेंट के इस्तेमाल से सीमेंट की कुछ मात्रा को बचाया जा सकता हैं.

53 ग्रेड सीमेंट की शुरूआती पकड़ ज्यादा मजबूत होती हैं, इसलिए सीमेंट शुरूआती सेटिंग में ज्यादा गर्मी छोड़ता हैं. इसलिए क्षति या दरारों की सम्भावना अधिक होती हैं. यह क्षति तब भयानक हो जाती हैं जब कोई कारीगर कंक्रीट में हद से ज्यादा सीमेंट को मिला देता हैं, और यह सोचता हैं की शायद यह और मजबूत हो जायेगा. इसलिए साधारण कामों के लिए 53 ग्रेड की सीमेंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

2 Cement kaise banta hai (Full Process) सीमेंट के प्रकार एवं उपयोग

  43 और 53 ग्रेड सीमेंट के बीच का अंतर

3 All cement price list today 2023 – आल सीमेंट प्राइस लिस्ट टुडे, All company

5 thoughts on “43 और 53 ग्रेड सीमेंट के बीच का अंतर – difference between 34 and 53 grade”

  1. I’m a trader of any kinds products . I purchase products when it goes to down of actual rate.

    Reply

Leave a Comment